खडगपुर कारखाना| दक्षिण पूर्व रेलवे
|
|||||
|
अंग्रेजी संस्करण के लिए यहां क्लिक करें सन 1898 में स्थापित बंगाल नागपुर रेलवे का यह एक छोटा सा मरम्मत कारखाना आज विकसित होकर भारतीय रेल के वृहत मरम्मत कारखाने के रुप में उभरा है। यह भारतीय रेल का एक अनूठा कारखाना है जिसमें सभी प्रकार के बड़े गेज वाले रोलिंग स्टाॅक यथा डीजल लोकोमोटिव, विद्युत लोकोमोटिव, सवारी गाड़ियाॅ, मालडिब्बे, ई0एम0यू0 एवं डीजल और स्टीम क्रेन इत्यादि की संपूर्ण मरम्मत की जाती है।
इस कारखाने में चलस्टाॅक के सामान एवं पुर्जो का भी वृहत संख्या में निर्माण शुरु किया गया है। इसके अलावा डीजल आवधिक मरम्मत कर्मशाला में ट्रैक्सन मशीनों की री-वाइंडिंग के साथ-साथ काॅयल निर्माण कार्य की सुविधा है। इस कारखाने से जुड़े पर्यवेक्षक प्रशिक्षण केन्द्र में डीजल लोको ड्र्ाइवरों के प्रशिक्षण हेतु अनुरुपक की व्यवस्था है। गुणवत्ता नीतियात्री डिब्बों, ई.एम.यू मोटर और ट्रेलर डिब्बों, वैगन, डीजल और इलेक्ट्रिक इंजनों और उनके पूजोंर् की आवधिक मरम्मत में हमारे ग्राहक की गुणवत्ता और डिलीवरी आवश्यकताओं से भी अधिक अच्छा कायर् करना तथा हमारे गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली में सतत् उन्ऩयन करना । गुणवत्ता उद्देश्य
खड़गपुर कारखाने के इतिहास की मुख्य झलकियाँ
पत्राचार का पता
|
||||